विश्व
प्रवचन के दौरान पादरी पर गिरा विशालकाय क्रूस
इक्वाडोर की एक चर्च में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जब एक भारी-भरकम क्रूस अचानक से एक पादरी के ऊपर आ गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय पादरी अचानक आने वाली मौत और जीवन की नश्वरता के बारे में अपने श्रद्धालुओं को उपदेश दे रहे थे। इस अप्रत्याशित दुर्घटना के बावजूद पादरी की जान बच गई, हालांकि उन्हें कुछ चोटें आईं। इस विचित्र घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
